Skip to main content

Posts

Showing posts with the label grandma

जीवन संध्या

अब कोई नहीं आएगा दरवाजे बंद कर लो  सांझ की बेल में सबको नींद आ जाती है  दीपक को भुझा दो  रात की सियाही में नयनों को ज्योत काफी है  उद्द्गारों को आखों में समेट लो उसे सुनाने का वक्त कहाँ बाकी है  शाम  - ऐ वक्त की सुबह होती है  जीवन संध्या में भोर नहीं होती है  दादी जी द्वारा रचित कविता - स्वर्ण कौर 

अनुराग

ओ अन्तः   के अनुराग   कौन सुनेगा तेरा राग ! प्राब्ध की पीढ़ा से   टूट गया वीड़ा का   तार   टूटी मीनारों पे   आलोक नहीं होता निसार   सूख गए पत्तों को   मेघ देता नहीं   अपना खुमार   शीत पड़े दीपक में   सिमटा नहीं गहन अन्धकार   मुकुल के मुरझाने से   बनता नहीं फिर पुष्पहार I  मेरी दादी जी द्वारा -   स्वर्ण कौर